उच्च स्तरीय प्रार्थना
*** ___ भक्ति की परिभाषा ___***
उच्चस्तरीय प्रार्थना को जानिये प्रार्थना मांगती है लेकिन स्तुति देती है
चाबी लीजिये — जीवन के हर एक बंद स्रोत खोल लीजिये ❓
आप क्या करना चाहते हैं ❓
लेने से देना उत्तम है
बाइबल में लिखा है कि परमेश्वर पिता तुम्हारे मांगने से पहले जानता है कि तुम्हे किन चीजों आवश्यकता है तो हम पिता परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह पवित्र आत्मा गुरु जी को देना शुरू कर दें
★ आपको उच्च स्तर की प्रार्थना बता रहा हूँ ★
आप घुटने टेंक लीजिये , हाथों को जोड़ लीजिये आँखों को बंद कीजिये बोलिये :-
हे परमेश्वर पिता प्रभु यीशु मसीह के नाम से आपके चरणों में आता हूँ हे पिता मेरे से आज तक जो भी पाप ,अपराध,बोलने, मन, सोच , विचार, कल्पनाओं, भावनाओं, कार्यो, बातों , हरकतों के द्वारा हुए है मैं आपके सामने मान लेता हूँ और आज से छोड़ देता हूँ कृपया प्रभु यीशु मसीह के नाम से मुझे क्षमा कर दीजिये हे प्रभु यीशु मसीह आप मुझे क्षमा कर दीजिये और अपने लहू से धो कर मुझे शुध्द कर दीजिये हे पवित्र आत्मा परमेश्वर आप भी मुझे क्षमा कर दीजिये हे प्रभु यीशु मैं अपनी आँखे, कान, होंठ, जुबान, मन, सोच, विचार, भावनाये, इच्छाएं , शरीर के सारे अंग , आत्मा , प्राण, देह सब कुछ आपको समर्पित करता हूँ हे प्रभु यीशु आपको मैं अपने अधिकारी बनाता हूँ आज से अभी से आप मेरे जीवन के अधिकारी बन जाइए और मुझ पर अधिकार ले लीजिये आपको मैं अपने घर पर, पत्नी पर, बच्चों पर, नोकरी पर, बिजनेस पर , खेती पर, जानवरों पर और जो भी चीजें हो सब पर आपको अधिकारी बनाता हूँ आप इन सब पर अधिकार ले लीजिये
नीचे लिखित यीशु को ग्रहण करने की प्रार्थना है इसको सिर्फ एक बार स्टार्टिंग में करें
हे प्रभु यीशु मैं इस बात को स्वीकार करता हूँ की आप ही जीवित परमेश्वर के पुत्र हैं आज से 2000 साल पहले आप मेरे लिए इस पृथ्वी पर आये यीशु आपने मेरी खातिर अपने को बलिदान कर दिया मेरे लिए आपने कोड़ों की मार खाई, मेरे लिए आपने सर पर काँटों का ताज पहना , मेरे लिए आप को लज्जित किया आप पर थूका, थप्पड़ मारें ,कपड़े फाड़ दिए, क्रूस पर आपको चढ़ा दिया और आप मेरे लिए मारे गए , गाड़े गए और तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठे हे प्रभु यीशु मसीह आज से मैं आपको अपने जीवन का मुक्ति दाता , उद्धारकर्ता, प्रभु , ईश्वर, स्वामी मान कर जान कर ग्रहण करता हूँ आज से मेरे जीवन के प्रभु , ईश्वर, स्वामी और मालिक, गुरु बन जाइये और मेरी और मेरे परिवार की अगुवाई कीजिये हे प्रभु यीशु मसीह मैं अपना ह्रदय आपके लिए खोलता हूँ आप मेरे ह्रदय में आईये मेरे ह्रदय को अपना निवास स्थान बना लीजिए
●●●●☝☝☝●●●●
और उसी अवस्था में घुटने टेक हुए हाथों को उठा लीजिये और एक सांस में आखिरी सांस तक धन्यवाद यीशु, हाल्लेलुयाह, यीशु के लहू की जय लगातार अनगिनत बार बोलते रहिये जैसे ही साँस ख़त्म हो वैसे ही साँस भरिये बिना गैप दिए कंटीन्यू बोलते रहिये 10 मिनिट या 15 मिनिट से शुरू कीजिये इस प्रक्रिया को बढ़ते क्रम में जारी रखिये 10 मि. से 12 मि. फिर 15 मि. 18 मि. 20 मिनिट बढ़ाते जाइए धन्यवाद यीशु, हाल्लेलुयाह, यीशु के लहू की जय जब आप 10 या 15 मिनिट बोल चुकें उसी अवस्था में आप एक दम शांत हो जाएँ मन और विचारो को भी शांत करें शून्य हो जाएँ और यीशु मसीह का तेजोमय चेहरा इमेजिन करें बंद आँखों में यीशु मसीह खड़े है उनके चहरे से बहुत तेज रौशनी चमक रही है या क्रूस पर लटके लहू लुहान यीशु मसीह को इमेजिन कीजिये इस क्रम को भी आप बढ़ाते जाएँ इसको बोलते हैं ध्यान लगाना ,साधना करना
“सो हम सभी अपने खुले मुख के साथ दर्पण में प्रभु के तेज का जब ध्यान करते हैं तो हम भी वैसे ही होने लगते है और हमारा तेज अधिकाधिक बढ़ने लगता है। यह तेज उस प्रभु से ही प्राप्त होता है। यानी आत्मा से।” २ कुरिन्थियों 3:18 (HWBTC) “
पर अशुद्ध और बूढ़ियों की सी कहानियों से अलग रह; और भक्ति के लिये अपना साधन कर।”
भक्ति के लिए ☝साधना कर क्योंकि देह की साधना 👇से कम लाभ होता है
“क्योंकि देह ही साधना से कम लाभ होता है, पर भक्ति सब बातों के लिये लाभदायक है, क्योंकि इस समय के और आनेवाले जीवन की भी प्रतिज्ञा इसी के लिये है।”
अब जब आप शांत बैठ कर ध्यान करने के बाद आप छोटी से प्रार्थना करें हे प्रभु यीशु मसीह मैं अपने आपको आपके लहू से धो कर शुद्ध करता और लहू में सुरक्षित करता हूँ इसी तरह आप पत्नी बच्चों को नाम ले लेकर ,घर को, गाड़ियों को , बिजनेस को , नोकरी को लहू से धो कर शुद्ध कीजिये और सुरक्षित कीजिये और बोलिये पवित्र आत्मा आप आज दिन भर मेरी और मेरी पत्नी बच्चों की अगुवाई कीजिये हर बुरी बातो से बचाये बुरे लोगों से बुरी संगति से बचा कर रखिये कोई व्यक्ति गलत हो जो आपको पाप कराता हो उसका नाम ले कर बोलिये मुझे उससे बचाईये दूर रखिये आमीन कीजिये अब आप टॉयलेट में हो नहा रहें हो खाना खा रहे हों गाड़ी चला रहे हो पैदल जा रहे हो, लेटे हों यानि जब भी आपका मन खाली हो आप मन में या कोई बाजु में न हो तो मुँह से बोल कर धन्यवाद यीशु, हाल्लेलुयाह , यीशु के लहू की जय बोलते रहें , वचन जो आपने पढ़ा हो उसको मनन करते रहें बोलते भी रहें, पवित्र आत्मा से बात करतें रहें पूछते रहें यानि आप अपने मन को इन बातों से भर लें और आज तक जो भी मन में भरा हो साफ़ कर लें।
ये आपकी दिनचर्या बन जाए काम के समय काम जैसे ही मन खाली हो उक्त प्रक्रिया में आ जाएँ धन्यवाद यीशु ,हाल्लेलुयाह, यीशु के लहू की जय बोलना ये एक उच्च स्तरीय प्रार्थना है जिसमे हम मांगते नही बल्कि प्रभु को देते हैं इस प्रार्थना को जब आप अपनी दिनचर्या बना लोगे तो आपके जीवन में प्रतिक्षण प्रति दिन बदलाव आएगा क्योंकि आप जब एक साँस में धन्यवाद देते हो तो शैतान आपके मन में विचारों को नही डाल पाता और आपका मन का कनेक्शन परमेश्वर पिता कटने नही पाता और परमेश्वर से से जुड़ जाता है और जैसे ही जुड़ता है परमेश्वर की सामर्थ आपके ऊपर प्रवाहित होने लगती है और आपको बंनाने लगती है आपको बदलने लगती है।
यानि आप खेत के समान हो और पिता किसान है जो खेत वर्षो से जोता बोया नही गया पिता उस खेत की झाड़ी कटीले पेड़ पौधे को काटता उनको जलाता है खेत के गड्ढ़ों को भरता फिर जुताई करता फिर उसके डिगलों को फोड़ता और भुरभुरी मिटटी बनाता और समतल करता ताकि वो इस भूमि में पवित्र आत्मा रूपी बीज को बोये तो ये उक्त प्रक्रिया हम को एक उपजाऊ जमीन बनती है आप जो आज तक जैसी प्रार्थना करते आ रहे हैं उससे होता क्या है ? अब जैसे आप अपनी प्रतिदिन की प्रार्थनाओं में लंबी लिस्ट प्रभु के सामने रखते हो बार बार मांगते हो ये आपकी आदत बन जाती है और जब नही मिलता तो आप निराशा से घिर जाते उदास हो जाते हो कई समस्याएं, परेशानियों से बीमारियो से और भी नाना प्रकार की बातों से घिरे रहने के कारण आप उन्ही परिस्थितियों में जीना सिख लेते हो ज्यादातर घरो की स्थितियों सही नही है नोकरी है तो पैसा नही रुकता आने के पहले जाने का रास्ता बना लेता बच्चे बिगड़े हुए कहना नही मानने वाले आज्ञाकरी नही नशे में लिप्त हैं पत्नी से आये दिन किच किच पत्नी ठीक से व्यव्हार नही करती पति ठीक से व्यवहार नही करता या पैसे नही देता आये दिन मार पीट करता नशा करता आदि कई लोगो के पारिवारिक सम्बन्ध बहुत ज्यादा बिगड़ गए हैं तलाक हो गए हैं आदि और भी हजारों प्रकार की समस्याएं और आत्मिक जीवन डावांडोल रहता है हजारो आशीषों से वंचित रह जाते है अक्सर लोग कहते हैं कि पता नही क्या बात है परमेश्वर हमारी प्रार्थनाएं नही सुन रहा इसका एक मात्र उत्तर है हमारा प्रार्थना करने तरीका सही नही है और न ही हमारा आत्मिक जीवन या स्तर सही नही है। देखिये कितना बड़ा भेद है इस वचन में
“हम जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता परन्तु यदि कोई परमेश्वर का भक्त हो, और उस की इच्छा पर चलता है, तो वह उस की सुनता है।” यहुन्ना 9:31
** महत्वपूर्ण बात — परमेश्वर पापियों की नही सुनता
*** __ तो आप धर्मी बनना पड़ेगा __***
ऊपर बताया गया प्रार्थना का तरीका आपको परमेश्वर से जोड़ेगा और परमेश्वर का आत्मा आपको पवित्र और धर्मी बनाएगा। और तब आपकी प्रार्थनाएं सुन ली जाएँगी। आपके मुंह से निकला शब्द निर्माण कर देगा इस वचन में परमेश्वर किसकी प्रार्थना सुनता है
1 – परमेश्वर का भक्त हो Question .
तो भक्ति की परिभाषा क्या है ?
हमने जो आपको प्रार्थना करने का ढंग और दिनचर्या बताई यही भक्ति की परिभाषा है एक मन फिराए हुए व्यक्ति की दिनचर्या है
2 . और उसकी इच्छा पर चलता हो परमेश्वर की इच्छा क्या है ?
उत्तर :- परमेश्वर की इच्छा परमेश्वर का वचन है वचन को God’s Will कहते हैं यानि आपको वचन पढ़ना और मनन करना और वचन के अनुसार जीवन को ढालना वचन में लिखा बुराई से दूर तो आपको दूर रहना वचन में लिखा झूठ नही बोलना तो चाहे जान चली जाये करोड़ों का नुकसान हो जाये झूठ नही बोलना यानि हर पाप बुराई से दूर रहना तब आप के मांगने के पहले आपकी जरूरत पूरी हो जायेगी आप मन में विचार करोगे और प्रभु आपकी सुन कर आपकी जरूरत पूरी कर देगा
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें आत्माओं को बचाने में योगदान करें और आशीषित हों प्रभु यीशु आप सभी पढ़ने वाले और इस पोस्ट को लोगों तक पहुँचाने वाले भाई बहनों को प्रभु यीशु आशीष देवें तुरंत छुटकारा प्राप्त करें आमीन
प्रभु यीशु मसीह में आपका सेवक
Apostle Rakesh Lal / Mob. No. 9981098303

Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
