भाइयो और बहनों 
दुनिया मे चंगा करने वाला कौन ?
उत्तर :- सिर्फ प्रभु यीशु मसीह
तो चंगाई का विरोध करने वाला कौन ?
उत्तर – आप दीजिये हमे इंतजार है
एक सेवक थे जिन्होंने अपने संदेश में बोला शैतान यीशु के नाम से चंगाई करता है और यही बात उनके चेले कहते हैं और इस कारण चंगाई का बहुत विरोध करते हैं और शैतान का उसकी सामर्थ का बहुत प्रचार करते हैं अब आप बताएं ये कौंन हैं ?
शैतान चोर है चंगा करने वाला नही
“चोर किसी और काम के लिये नहीं परन्तु केवल चोरी करने और घात करने और नष्ट करने को आता है। John 10:10
सत्य को असत्य से दबाने वाले लोग है
बाइबल चंगाई के विषय मे क्या कहती है देखें
परमेश्वर की आज्ञा उलंघन के कारण श्राप आता है जिससे शैतान को मनुष्य के जीवन को नष्ट करने का अवसर मिल जाता और वो बीमारी – गरीबी – समस्याएं – असफलता आदि के रूप में ग्रसित कर लेता है व्यवस्थाविवरण 28:15 से 68 पढ़ें। इन्ही श्रापों से छुड़ाने यीशु इस धरती पर मनुष्य बन कर आये और गलातियो 3:13 “यीशु हमारे लिए श्रापित बने और अपने लहू से खरीद कर हमे व्यवस्था के श्राप से छुड़ाया” 1पतरस 2:24 “यीशु के मार खाने से तुम चंगे हुए हो”
यीशु ने कहा “……….मैं इस लिए आया की वे जीवन पाएं और बहुतायत से पाएं।” यहुन्ना 10:10

ये चंगाई की सच्चाई है 


उस भरमाने वाले सेवक ने और इनके पंथ को मानने वाले कट्टर अनुयायियों ने इतनी बड़ी झूठी बात कह कर यीशु के बेशकीमती रक्त को और यीशु के कोड़े खाये जाने शरीर को छलनी किये जाने और असहनीय पीड़ा दायक क्रूस की मृत्यु को झूठा साबित कर दिया
आप खुद सोचें कि ये लोग कौन हैं ?
ऐसे झूठे शिक्षक के विषय चेतावनी
“और जिस प्रकार उन लोगों में झूठे भविष्यद्वक्ता थे उसी प्रकार तुम में भी झूठे उपदेशक होंगे, जो नाश करनेवाले पाखण्ड का उद्घाटन छिप छिपकर करेंगे और उस स्वामी का जिस ने उन्हें मोल लिया है इन्कार करेंगे और अपने आप को शीघ्र विनाश में डाल देंगे।”
“और बहुतेरे उन की नाई लुचपन करेंगे, जिन के कारण सत्य के मार्ग की निन्दा की जाएगी।”
“और वे लोभ के लिये बातें गढ़कर तुम्हें अपने लाभ का कारण बनाएंगे, और जो दण्ड की आज्ञा उन पर पहिले से हो चुकी है, उसके आने में कुछ भी देर नहीं, और उन का विनाश ऊंघता नहीं।”
“वे सीधे मार्ग को छोड़कर भटक गए हैं, और बओर के पुत्रा बिलाम के मार्ग पर हो लिए हैं; जिस ने अधर्म की मजदूरी को प्रिय जाना।”
“ये लोग अन्धे कुंए, और आन्धी के उड़ाए हुए बादल हैं, उन के लिये अनन्त अन्धकार ठहराया गया है।”
“वे व्यर्थ घमण्ड की बातें कर करके लुचपन के कामों के द्वारा, उन लोगों को शारीरिक अभिलाषाओं मे फंसा लेते हैं, जो भटके हुओं में से अभी निकल ही रहे हैं।” 2 Peter 2:1-3, 15, 17-18
मरानाथा वाले प्रभु की शक्ति से ज्यादा शैतान की शक्ति को मानते है उनसे चंगाई के विषय मे बात कर लीजिए आपको पता चल जाएगा
“वे भक्ति का भेष तो धरेंगे, पर उस की शक्ति को न मानेंगे; ऐसों से परे रहना।”2 Timothy 3:5
ऐसे लोगों को नमस्कार भी न करे और न उन्हें घर मे आने दें क्योंकी ऐसा करने से उनके पापों में भागी होंगे 2 यहुन्ना 9,10,11


★ प्रभु यीशु आपको बहुत बहुत आशीष देवें और दुष्ट से और उसकी भरमाने वाली झूठी शिक्षाओं से बचा कर प्रभु के दिन तक सुरक्षित रखें आमीन ★


शैतान चोर केवल चोरी करने ,घात करने,और नष्ट करने आया है
सिर्फ और सिर्फ यीशु चंगा करता है क्योंकि जिसने मनुष्य को बनाया वही मनुष्य को रिपेयर कर सकता नया कर सकता जिंदा कर सकता है सारी जरूरतों को पूरा करता समस्याओं से आजाद करता
★ पूरी बाइबल में हर जरूरतों के लिए प्रतिज्ञाएं हैं ★
★ चंगाई के लिए परमेश्वर की अपनी संतानों के लिए प्रतिज्ञा ★
★ आप यदि बीमार हैं इन वचनों को जोर जोर से हमेशा बोलते रहें ★
★आपके मुँह से निकला वचन जीवित होगा आप चंगे हो जाएंगे★

चंगाई 

‘‘परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धर्म का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकलकर पाले हुए बछड़ों की नाई कूदोगे और फांदोगे।’’ मलाकी 4:2
‘‘कि यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा का वचन तन मन से सुने, और जो उसकी दृष्टि में ठीक है वही करे, और उसकी सब विधियों को माने, तो जितने रोग मैं ने मिस्रियों पर भेजा है उन में से एक भी तुझ पर न भेजूंगा; क्योंकि मैं तुम्हारा चंगा करनेवाला यहोवा हूं।।’’ निर्गमन 15:26
‘‘परन्तु वह हमारे ही अपराधो के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।’’ यशायाह 53:5
‘‘और यहोवा तुझ से सब प्रकार के रोग दूर करेगा; और मिस्र की बुरी बुरी व्याधियां जिन्हें तू जानता है उन में से किसी को भी तुझे लगने न देगा, ये सब तेरे बैरियों ही को लगेंगे।’’ व्यवस्थाविवरण 7:15
“देख, मैं इस नगर का इलाज करके इसके निवासियों को चंगा करूंगा; और उन पर पूरी शान्ति और सच्चाई प्रगट करूंगा।’’ यिर्मयाह 33:6
‘‘देख, मैं इस नगर का इलाज करके इसके निवासियों को चंगा करूंगा; और उन पर पूरी शान्ति और सच्चाई प्रगट करूंगा।’’ यर्मयाह 33:6
‘‘वह अपने वचन के द्वारा उनको चंगा करता और जिस गड़हे में वे पड़े हैं, उस से निकालता है।’’ भजन 107:20
‘‘इसलिये कोई विपत्ति तुझ पर न पड़ेगी, न कोई दुःख तेरे डेरे के निकट आएगा।।’’ भजन 91:10
‘‘ ………..और उन में से कोई निर्बल न था।’’ भजन 105:37
‘‘जब वह व्याधि के मारे सेज पर पड़ा हो, तब यहोवा उसे सम्भालेगा; तू रोग में उसके पूरे बिछौने को उलटकर ठीक करेगा।।’’ भजन 41:3
‘‘यहोवा परमेश्वर मेरा बलमूल है, वह मेरे पांव हरिणों के समान बना देता है, वह मुझ को मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है।।’’ हबक्कूक 3:19
‘‘चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बान्धेगा।’’ होशे 6:1
‘‘यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा; यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा।।’’ भजन 29:11
‘‘वही तो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को चंगा करता है,’’
’’वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करूणा और दया का मुकुट बान्धता है,‘‘
‘‘वही तो तेरी लालसा को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है, जिस से तेरी जवानी उकाब की नाईं नई हो जाती है।।’’ भजन 103:3..5
‘‘और तुम अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करना, तब वह तेरे अन्न जल पर आशीष देगा, और तेरे बीच में से रोग दूर करेगा।’’ निर्गमन 23:25
’’मैं तेरा इलाज करके तेरे घावों को चंगा करूंगा, यहोवा की यह वाणी है; क्योंकि तेरा नाम ठुकराई हुई पड़ा है वह तो सिय्योन है, उसकी चिन्ता कौन करता है?’’ यिर्मयाह 30:17
‘‘वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है।’’ यशायाह 40:29
‘‘ताकि जो वचन यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था वह पूरा हो, कि उस ने आप हमारी दुर्बलताओं को ले लिया और हमारी बीमारियों को उठा लिया।।’’ मत्ती 8:17
‘‘हे यहोवा मुझे चंगा कर, तब मैं चंगा हो जाऊंगा; मुझे बचा, तब मैं बच जाऊंगा; क्योंकि मैं तेरी ही स्तुति करता हूँ।’’यिर्मयाह 17:14
‘‘यदि तुम में कोई रोगी हो, तो कलीसिया के प्राचीनों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मल कर उसके लिये प्रार्थना करें।’’
‘‘और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा और प्रभु उस को उठाकर खड़ा करेगा; और यदि उस ने पाप भी किए हों, तो उन की भी क्षमा हो जाएगी।’’ याकूब 5:14,15
‘‘वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर करके धार्मिकता के लिये जीवन बिताएं उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।’’1पतरस 2:24
‘‘जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।’’ फिलिप्पियों 4:13
‘‘और उस ने मुझ से कहा, मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ निर्बलता में सिद्ध होती है; इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमंड करूंगा, कि मसीह की सामर्थ मुझ पर छाया करती रहे।’’ 2 कुरिन्थियों 12:9
‘‘…क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है।’’ नहेम्याह 8:10


 बुजुर्गो के लिये चंगाई 


‘‘बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।’’ भजन 71:9
‘‘इसलिये हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊं और मेरे बाल पक जाएं, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊं। भजन 71:18
‘‘वे पुराने होने पर भी फलते रहेंगे, और रस भरे और लहलहाते रहेंगे,’’ भजन 92:14
‘‘तुम्हारे बुढ़ापे में भी मैं वैसा ही बना रहूंगा और तुम्हारे बाल पकने के समय तक तुम्हें उठाए रहूंगा। मैं ने तुम्हें बनाया और तुम्हें लिए फिरता रहूंगा;’’यशायाह 46:4
‘‘मूसा अपनी मृत्यु के समय एक सौ बीस वर्ष का था; परन्तु न तो उसकी आंखें धुंधली पड़ीं, और न उसका पौरूश घटा था।’’ व्यस्थाविवरण 34:7

 पासवानों, संतों, परमेश्वर के दासों के लिये चंगाई 

‘‘धर्मी पर बहुत सी विपत्तियां पड़ती तो हैं, परन्त यहोवा उसको उन सब से मुक्त करता है।’’
‘‘वह उसकी हड्डी हड्डी की रक्षा करता है; और उन में से एक भी टूटने नहीं पाती।’’ भजन 34:19,20
‘‘यहोवा अपने दासों का प्राण मोल लेकर बचा लेता है; और जितने उसके शरणागत हैं उन में से कोई भी दोषी न ठहरेगा।।’’ भजन 34:22
‘‘जो मेरे धर्म से प्रसन्न रहते हैं, वह जयजयकार और आनन्द करें, और निरन्तर करते रहें, यहोवा की बड़ाई हो, जो अपने दास के कुशल से प्रसन्न होता है!’’ भजन 35:27
‘‘तू मुझे जीवन का रास्ता दिखाएगा; तेरे निकट आनन्द की भरपूरी है, तेरे दहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।।’’ भजन 16:10
‘‘यहोवा तो अपनी प्रजा का न्याय चुकाएगा, और अपने दासों की दुर्दशा देखकर तरस खाएगा।’’ भजन 135:14
हर जरूरत के लिए परमेश्वर की 1000


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Have a question or a tip to share?

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading