क्या आपने परमेश्वर की प्रतिज्ञा को प्राप्त किया ?

यदि आपने प्राप्त नहीं किया तो विश्राम में प्रवेश नही कर पाओगे सोच लीजिये: –

“मसीह ने जो हमारे लिये श्रापित बना, हमें मोल लेकर व्यवस्था के श्राप से छुड़ाया क्योंकि लिखा है, जो कोई काठ पर लटकाया जाता है वह श्रापित है।”

“यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पंहुचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है।।”Galatians 3:13-14

किस आत्मा को प्राप्त करें ? – कौन सी प्रतिज्ञा की थी ?

इस प्रतिज्ञा के विषय में यीशु ने बताया: –

“और देखो, जिस की प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उस को तुम पर उतारूंगा और जब तक स्वर्ग में सामर्थ न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।”Luke 24:49

यहाँ पर भी यीशु ने बताया उस प्रतिज्ञा के विषय में: –

“ओर उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जाहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।”

“क्योंकि यूहन्ना ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है परन्तु थोड़े दिनों के बाद तुम पवित्रात्मा से बपतिस्मा पाओगे।”Acts 1:4-5

यहां पतरस भी उस प्रतिज्ञा के बारे में बता रहा है: – 

“पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊंचे शब्द से कहने लगा, कि हे यहूदियो, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालो, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।”

“जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशें में नहीं, क्योंकि अभी तो पहर ही दिन चढ़ा है।”

“परन्तु यह वह बात है, जो योएल भविष्यद्वक्ता के द्वारा कही गई है।”

“कि परमेश्वर कहता है, कि अन्त कि दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उंडेलूंगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे पुरनिए स्वप्त देखेंगे।”

“वरन मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों में अपने आत्मा में से उंडेलूंगा, और वे भविष्यद्वाणी करेंगे।”Acts 2:14-18

क्या ये प्रतिज्ञा आपके जीवन में पूरी हुई जैसे प्रेरितों के काम 2:1-4  में 11 चेलों और 109 लोगो के जीवन में पिंन्तेकुस्त के दिन प्रतिज्ञा पूरी हुई और वे सब अन्य अन्य भाषा बोलने लगे।

प्रेरितों के काम 10:44-48 में अन्य जातियों के जीवन में प्रतिज्ञा की आत्मा उतर गई और वे अन्य भाषा बोलने लगे।

प्रेरितों के काम 19:1-6 में 12 लोगो के ऊपर प्रतिज्ञा की आत्मा उत्तर आई और वे अन्य अन्य भाषा बोलने लगे।

क्या आपके जीवन में ऐसा हुआ है ?

यदि नही हुआ तो वचन के आज्ञाकारी बन जाए और आप भी उस आत्मा को प्राप्त करें जिस की प्रतिज्ञा हुई थी योएल नबी के द्वारा।

“और हम इन बातों के गवाह हैं, और पवित्रा आत्मा भी, जिसे परमेश्वर ने उन्हें दिया है, जो उस की आज्ञा मानते हैं।” Acts 5:32

जिनको पवित्र आत्मा नही मिला जो अन्य अन्य भाषा नही बोलते वो परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी नही हैं

क्योंकि मरकुस 16:17,18 यीशु मसीह ने स्वयं अपने मुंह से कहा है -“और विश्वास करने वालों में ये चिन्ह होंगे – “कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे।”

“नई नई भाषा बोलेंगे, सांपों को उठा लेंगे, और यदि वे नाशक वस्तु भी पी जांए तौभी उन की कुछ हानि न होगी, वे बीमारों पर हाथ रखेंगे, और वे चंगे हो जाएंगे।” Mark 16:17-18

ये चिन्ह यदि आप में नही हैं तो आप विश्वासी नहीं हो । -> क्योंकि ये चिन्ह परमेश्वर की की गई प्रतिज्ञा का प्रमाण है कि आप विश्वासी हो।

आप यीशु के वचन को मानने वाले नही हो

देखिये पौलुस क्या कहता है ?

“और जो परमेश्वर को नहीं पहचानते, और हमारे प्रभु यीशु के सुसमाचार को नहीं मानते उन से पलटा लेगा।”

“वे प्रभु के साम्हने से, और उसकी शक्ति के तेज से दूर होकर अनन्त विनाश का दण्ड पाएंगे।”

यीशु ने जो कहा मरकुस 16:17,18 आप यदि इसको नही मानते तो आपसे पलटा लिया जायेगा और अनंत विनाश का दण्ड पाएंगे ❓❌

“यह उस दिन होगा, जब वह अपने पवित्र लोगों में महिमा पाने, और सब विश्वास करनेवालों में आश्चर्य का कारण होने को आएगा; क्योंकि तुम ने हमारी गवाही की प्रतीति की।” 2 Thessalonians 1:8-10

पौलुस कहता है तुम ने हमारी गवाही की प्रतीति नही की

✝ क़ौन सी गवाही पौलुस ने दी थी ❓

पौलुस जब कलीसिया का निर्माण कर रहा था तब प्रेरितों के काम 19:1 से 6 में जो घटित हुआ ये पौलुस की गवाही ही 12 लोगों से पूछा जो यहुन्ना का बपतिस्मा अपोलुस से लिए हुए थे उनसे सवाल पूछा। 

Question No. 1 . पद 2 

“क्या तुमने विश्वाश करते समय पवित्र आत्मा पाया ?”

क्या आपके पास्टर ने कलीसिया का निर्माण करते समय पौलुस के जैसे प्रश्न आपसे पूछा ?यदि नही पूछा तो आप उनसे पूछो ?

पौलुस ने उन्हें बपतिस्मा दिया और उन पर हाथ रखे तो पवित्र आत्मा उन पर उतरा और वे भिन्न भिन्न भाषा बोलने और भविष्यवाणी करने लगे !

क्या आपके पास्टर ने आप पर हाथ रखे ?

क्या जब आप पर हाथ रखे तो आप पर पवित्र आत्मा उतरा ?

क्या आपने भिन्न -भिन्न भाषा बोलीं ?

ये पौलुस की गवाही है कि आप इसको पढ़ें और अपने जीवन में अनुसरण करें -और पास्टरों और प्रचारकों को भी परखें।

महत्वपूर्ण बात

“और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं ।”2 Thessalonians 3:2

“और नाश होनेवालों के लिये अधर्म के सब प्रकार के धोखे के साथ होगा; क्योंकि उन्होंने सत्य के प्रेम को ग्रहण नहीं किया जिस से उन का उद्धार होता।”

“और जितने लोग सत्य की प्रतीति नहीं करते, वरन अधर्म से प्रसन्न होते हैं, सब दण्ड पाएं।।”2 Thessalonians 2:10, 12


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Have a question or a tip to share?

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading